फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pac,charge in moradabad

पीएसी में इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज 

Thu, 06 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
pac,charge in moradabad
पीएसी गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
23वीं वाहिनी पीएसी के गेट पर बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। कुक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पीएसी जवानों ने गेट पर भी रोक लिया गया। जबकि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुधवार को बुलाया गया था। लेकिन साक्षात्कार आचानक स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिस पर दूर दराज से आये अभ्यर्थी ने हंगामा कर दिया और उन्होंने पीएसी में घुसने की कोशिश की। आरोप है कि पीएसी जवानों ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ देर हंगामा करने के बाद अभ्यर्थी चले गए। 
विज्ञापन


23वीं पीएसी में कुक व अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसका साक्षात्कार 4 अक्टुबर को रखा गया था। प्रदेश भर के कई जिलों से एक दिन पहले ही अभ्यर्थी पीएसी गेट पर जुट गए थे। हजारों की संख्या में अभ्यर्थी आ चुके थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे अभ्यर्थियों को पता चला कि उनके इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। जिस पर अभ्यर्थी भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने गेट में घुसने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें गेट पर लोग लिया। इसके बाद उनके साथ धक्का मुक्की कर दी और अभ्यर्थियों को डंडों से पीटा। कई अभ्यर्थियों के तो कपड़े तक फट गए। पीएसी जवानों ने लाठी चार्ज किया तो अभ्यर्थियों में भगदड़ मच गई।


जबकि 23 वीं वाहिनी पीएसी के अफसरों का कहा है कि अभ्यर्थियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि इंटरव्यू की तारीख स्थगित कर दी गई है। गेट पर भी सूचना चस्पा कर दी गई थी। हंगामा और लाठीचार्ज जैसी हुई घटना नहीं हुई है। जबकि एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि अगर कोई शिकायत करता है तो प्रकरण की जांच करा ली जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed