फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Out of revenge, the car driver hit and injured the two brothers who were riding a motorcycle.

Moradabad News: रंजिशन बाइकसवार दोनों भाईयों को कार से टक्कर मारकर घायल किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Out of revenge, the car driver hit and injured the two brothers who were riding a motorcycle.
बिलारी। थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड हरोरा मोड़ पर बुधवार दोपहर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइकसवार दोनों भाईयों को रंजिशन कार से टक्कर मारकर कर घायल कर दिया। दोनों घायल भाईयों ने आरोप लगाया है कि जानलेवा हमले की गरज से कारसवारों ने उन पर फायरिंग भी की।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव निवासी दोनों सगे भाईयों अतुल कुमार और तरुण कुमार के रिश्तेदार सेफनी थाने के दनियापुर गांव निवासी एक युवक की शादी के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर हरोरा मोड़ स्थित मैरिज हॉल में दावत का कार्यक्रम था। दोनों भाई दोपहर लगभग एक बजे अपनी बाइक से इसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों भाईयों का आरोप है कि जैसे उनकी बाइक मैरिज हॉल के निकट पहुंची तभी पीछे से आए कारसवारों ने कार के शीशों से उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बाद में उनकी बाइक में कार से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान अरुण के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और तरुण के दाहिने हाथ में चोट आई।
विज्ञापन

तरुण ने बताया कि उसके दाहिने हाथ में हमलावरों द्वारा फायरिंग करने के दौरान छर्रे लगे हैं। दोनों भाईयों के शोर मचाने पर समारोह में मौजूद उनके परिजन और रिश्तेदार भी घटनास्थल पर आ गए। दोनों घायल भाईयों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों ने फायरिंग करने का आरोप चांदपुर, बिचौला और खोखड़ा निवासी तीन परिचित युवकों और उनके दो अज्ञात साथियों पर लगाया है। बिलारी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच के दौरान कार की टक्कर से बाइकसवारों के घायल होने की जानकारी मिली। दस दौरान फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हो पाई। थाना प्रभारी के अनुसार घायल बाइकसवारों और उनके द्वारा आरोपी युवकों की बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed