फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ouch this heat: Sun imposed curfew during the day, temperature made record

उफ ये गर्मी : दिन में सूरज ने कर्फ्यू लगाया, तापमान ने रिकॉर्ड बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Ouch this heat: Sun imposed curfew during the day, temperature made record
मुरादाबाद। मई माह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां तक कि 28 मई पिछले 14 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी इस गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से जनजीवन बेहाल है। दिन में धूप की तपिश बेहाल कर रही है तो रात को गर्मी चैन से सोने नहीं देती। तापमान भी सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर एक बजे शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा पीलीकोठी पर इक्के-दुक्के लोग ही दोपहिया वाहनों से निकल रहे थे। यहां तक कि प्रमुख बाजारों की रौनक भी गायब हो गई है। कॉलोनियों में तो पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्थिति यह है कि इस बार का मई माह 2011 के बाद सबसे अधिक गर्म है। हवाओं का रुख भी दिन में बदल रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0 .2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह वातावरण में नमी 57 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 24 फीसदी रह गई। सुबह वातावरण में नमी पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा और शाम को पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून को छा सकते हैं हल्के बादल
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि नौतपा में उत्तर भारत में सूर्य की सीधी किरणें पड़ती है। यह नौ दिन सबसे गर्म दिन होते हैं। दिन में रहने वाली धूप को जमीन सोख रही है। इससे जमीन भी गर्म हो रही है। रात में वही रेडिएशन निकलता है, इसलिए रात तपिश दे रही है। हीट वेव के कारण बारिश में कमी, तेज शुष्क व गर्म हवा हुई है। पिछले दो महीने से एक बार भी बारिश न होने की वजह से धरती की नमी सूख रही है। धरती की गर्मी अधिक होने से पहाड़ों से आने वाले हल्के बादल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसलिए तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। बंगाल की खाड़ी की पूर्वी हवाओं और रेमल चक्रवात के चलते हवा में नमी आएगी। पहाड़ों पर हल्की बारिश हो सकती है। एक जून को हल्के बाद और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

पिछले वर्षों में 28 मई का तापमान
वर्ष तापमान न्यूनतम
2011 31.6 22.9
2012 41.7 24.5
2013 40.8 26.3
2014 36 26.4
2015 41 22.7
2016 35 27.4
2017 37 25.9
2018 40.5 26.2
2019 42 26
2020 38 26
2021 35.5 25.5
2022 39 28
2023 35 23
2024 43.2 30

पिछले वर्षों में मई माह का औसत तापमान
वर्ष तापमान
2011 36.7
2012 39
2013 38.9
2014 37.3
2015 38.3
2016 35.3
2017 37.4
2018 36.9
2019 39.4
2020 35.1
2021 33.8
2022 35.7
2023 33.8
2024 41.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed