फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Orders issued to release water into canals and operate closed tubewells.

Moradabad News: नहरों में पानी छोड़ने और बंद नलकूप संचालित कराने के आदेश

Tue, 14 Jul 2026 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Orders issued to release water into canals and operate closed tubewells.
कांठ। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई ने सिंचाई खंड के मंडल कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसानों एवं क्षेत्रवासियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लंबित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में महमूदपुर रजवाहे को गांगन नदी से जोड़ने के कार्य की समीक्षा की गई, जिसे प्रगति पर बताया गया। वहीं मुंडापांडे स्थित शिवपुरी कन्या महाविद्यालय के सामने आधार से लटके पुल की मरम्मत का दायित्व एसडीओ अफजलगढ़ मलखान सिंह को सौंपा गया। इसके अलावा लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों की लंबित अनुदान राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में नहरों की सिल्ट सफाई, नहर कटिंग, कुलाबों के संचालन और सिंचाई शुल्क से संबंधित कोई विशेष समस्या नहीं है। उपाध्यक्ष ने कहा कि कम बारिश के कारण किसान अभी तक धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं, इसलिए सभी नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जानकारी दी गई कि छह राजकीय नलकूप यांत्रिक खराबी तथा सात नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी नलकूपों को दुरुस्त कर सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई समेत अधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया। अध्यक्षता मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई और संचालन प्रमोद कुमार ने किया। बैठक में अधिशासी अभियंता नीरज कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता अम्बरीष कुमार, जेई मुनेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार उपाध्याय, एसडीओ सुशील कुमार यादव, महेश पाल सिंह, एसडीओ श्रद्धा भट्ट, राकेश कुमार, गोपाल सिंह, कृषि अधिकारी अमित कुमार, एसडीओ मलखान सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed