फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   oradabad: Missing Child Body Found in Septic Tank; Family Alleges Builder Negligence

Moradabad: लापता बच्चे का शव सेप्टिक टैंक में मिला, परिजन बोले- बिल्डर की लापरवाही, महिला ने भी दी थी धमकी

Mon, 11 May 2026 12:11 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 11 May 2026 12:11 AM IST
सार

रामगंगा विहार हाई स्ट्रीट स्थित निर्माणाधीन पीएस ग्रीन सोसाइटी के खुले सेप्टिक टैंक में छह दिन से लापता सात वर्षीय हसन आलम का शव मिला। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। बच्चे के पिता ने आर्किटेक्ट और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
oradabad: Missing Child Body Found in Septic Tank; Family Alleges Builder Negligence
हसन आलम - फोटो : संवाद

विस्तार

रामगंगा विहार हाई स्ट्रीट स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी के खुले सेप्टिक टैंक में छह दिनों से लापता बच्चे का शव शनिवार की शाम उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की मौत डूबने से हुई है।

विज्ञापन


रविवार को बच्चे के पिता ने आर्किटेक्ट और ठेकेदार की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के पटरिया ग्राम निवासी हसीब और उसकी पत्नी कुरेशा अपने परिवार के साथ सात माह पहले रामगंगा बिहार स्थित हाई स्ट्रीट स्थित पीएस ग्रीन सोसाइटी के प्रोजेक्ट पर मजदूरी करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


मजदूर वर्तमान में सागर सराय निवासी राहुल गगनेजा के निर्माणाधीन मकान में रहते हुए काम कर रहे हैं। मजदूर की पत्नी कुरेशा ने बताया कि उसका बेटा हसन आलम (07) चार मई की दोपहर अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय वह पति के साथ चिनाई का काम कर रही थी। देर तक बच्चे के आवास पर नहीं लौटने पर पति पत्नी ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उसके साथी अन्य मजदूर भी बच्चे को ढूंढ़ने लगे लेकिन उसका पता नहीं चल सका।


अंत में पांच मई को पति ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इस बीच शनिवार देर शाम सोसाइटी के गार्ड ने निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में तराता हुआ देखा। टैंक खुला हुआ था। रविवार सुबह शव की शिनाख्त होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पिता हसीब ने बताया कि उसके गांव की रहने वाली महिला से घटना के दो दिन पहले विवाद हुआ था। महिला ने धमकी दी थी वह पूरे परिवार को देख लेगी। उसने कहा कि धमकी देने वाली महिला गायब है।


हंगामे की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत किया। फिर भी महिलाएं सोसाइटी के बाहर धरना देकर बैठी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की मौत डूबनेa की वजह से हुई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पेट से काफी पानी भर गया था। बच्चे के पिता हसीब ने आर्किटेक्ट और ठेकेदार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी।



आरोप लगाया है कि टैंक को आर्किटेक्ट ने ढकवाया नहीं था। इसी वजह से उसका बेटा टैंक में गिर गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर देकर कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed