फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opposition to liquor shop at new place also, demonstration in Surya Nagar

Moradabad News: नई जगह भी शराब की दुकान का विरोध, सूर्य नगर में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Opposition to liquor shop at new place also, demonstration in Surya Nagar
मुरादाबाद। खुशहालपुर से दूसरी जगह शिफ्ट की गई शराब की दुकान भी विरोध शुरू हो गया। यहां भी महिलाएं और लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर शांत किया। इसके अलावा सूर्य नगर के लोग भी बृहस्पतिवार को रामतलैया चौकी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि स्कूल और मंदिर पास में होने के बावजूद दुकान खोली जा रही है। सिरकोई भूड़ और डबल फाटक में भी विरोध जारी है।
विज्ञापन

मझोला के खुशहालपुर में शराब की दुकान खुलने का पिछले कई दिन से विरोध चल रहा है। यहां महिलाएं धरना दे रही हैं। खुशहालपुर के गौतम नगर गेट की एक साइड में देसी शराब की दुकान और दूसरी साइड में अंग्रेजी शराब की दुकान है। सुबह से देर रात तक यहां लोगों की मौजूदगी से महिलाओं को आने जाने में परेशानी होती है। महिलाएं मांग कर रही थी कि दुकान यहां से हटाई जाए। पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों से बातचीत की। इसके बाद दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुकान को शाहपुर चौराहे से अकबर किले की ओर जाने वाली सड़क किनारे बनी दुकानों में खोलने की सहमति बन गई। यहां दुकान खोलने का काम शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार शाम बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गईं। उन्होंने यहां भी विरोध शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सूर्य नगर की महिलाएं रामतलैया पुलिस पहुंच पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि सूर्य नगर में जिस जगह दुकान खोली जा रही है। वहां आस पड़ोस में कई स्कूल हैं। इसके अलावा पास में ही मंदिर है। यहां दुकान नहीं खोली जाए। इनके अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से पत्र पुलिस औ प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया है।
डीवीएनएचएस स्कूल प्रधानाचार्य ने एमडीए के उपाध्यक्ष, डीएम को पत्र भेजा है। इसके अलावा कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी एमडीए के उपाध्यक्ष और डीएम को पत्र भेजकर सूर्य नगर से शराब की दुकान हटवाने की मांग की गई है। सिरकोई भूड़ की महिलाओं दुकान खुलने का विरोध कर रही हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ जगह शराब की दुकानें खुलने का विरोध किया जा रहा है। इस मामले में संबंधित विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं कि लंबे समय से चल रही दुकानों का विरोध अब क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed