{"_id":"65c160322924b6d2d7026fbf","slug":"opposition-to-installation-of-mobile-tower-on-line-crossing-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-337425-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लाइनपार में मोबाइल टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लाइनपार में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सूर्यनगर लाइनपार में मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि आवासीय इलाके में मोबाइल टावर लगाना अवैध है। विरोध के चलते टावर लगाने का काम रुक गया है।
सूर्यनगर लाइनपार में विरोध के बाद क्षेत्रीय लोगों ने डीएम मानवेंद्र सिंह से संपर्क किया। बताया कि आवासीय क्षेत्र में अवैध ढंग से मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। यह टावर सूर्य नगर, निकट त्यागी डेरी के सामने लगाया जा रहा है। टावर के स्थापित होने से उसके रेडिएशन से लोगों को खतरा होेगा। जिससे कैंसर समेत अन्य बीमारियां हो सकती हैं। टावर से 10 मीटर की दूरी पर स्कूल है। बच्चे भी रेडिएशन से प्रभावित हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी घनी आबादी वाले क्षेत्र में टावर नहीं लगाया जा सकता है। डीएम ने इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं।