फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opposition parties have betrayed women by opposing the bill.

Moradabad News: विपक्षी दलों ने विधेयक का विरोध कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties have betrayed women by opposing the bill.
मुदादाबाद। संसद में कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। इन दलों ने सिर्फ विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि देश की माताओं, बहनों और बेटियों के साथ भी विश्वासघात किया है। सर्किट हाउस में भाजपा के महानगर प्रभारी मोहनलाल सैनी ने पत्रकार वार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर ये गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

साथ ही 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को संसद में प्रस्तुत महत्वपूर्ण विधेयकों पर विपक्ष के रुख की कड़ी निंदा की। बताया कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान (13वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विपक्षी दलों ने विधेयकों को खुलेआम विरोध किया।
विज्ञापन

महानगर प्रभारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल समाज को धर्म के आधार पर बांटने और महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। यह पूरी तरह से राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंखधार, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष आदेश चौधरी, जिला मंत्री कशिश चौहान, डॉ. शशि चौहान, सिंपल चौहान, लवी सक्सेना, अभियान संयोजक विशाल त्यागी, महामंत्री शम्मी भटनागर,अशोक सैनी, मंत्री सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, अभिषेक चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री नहीं आए
जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि जिले के प्रभारी अनिल कुमार आने वाले थे लेकिन अन्य जिलों के कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से नहीं आए। इस कारण पार्टी ने संगठन स्तर पर महिलाओं के मुद्दे को रखा है।


जिले की कार्यकारिणी में भी 33 प्रतिशत महिलाएं नहीं
जिले की कार्यकारिणी में 21 सदस्य हैं। वर्तमान समय में कार्यकारिणी में चार महिलाएं मौजूद हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने दावा किया कि पार्टी ने महिलाओं को संगठन में 33 प्रतिशत स्थान दिया है लेकिन वर्तमान समय में यह आंकड़ा काफी कम हैं। पार्टी की महिला नेताओं का कहना था कि नियमानुसार कार्यकारिणी में सात महिलाएं होनी चाहिए। यही स्थिति महानगर कार्यकारिणी की है। पार्टी के नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed