{"_id":"61f5aa204d9abb6d5346441e","slug":"opposition-is-spreading-discrimination-by-creating-confusion-among-people-deputy-cm-moradabad-news-mbd4173890199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष लोगों में भ्रम पैदा कर फैला रहा भेदभावः डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष लोगों में भ्रम पैदा कर फैला रहा भेदभावः डिप्टी सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम-2, सभी केंद्र
---------------
विपक्ष लोगों में भ्रम पैदा कर फैला रहा भेदभाव : डिप्टी सीएम
- प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा
- कहा, विरोधी दल जाति धर्म के आधार पर समाज में विभाजन कर रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रभावी मतदाता विपक्ष के प्रभाव को निष्प्रभावी कर देगा। सपा, कांग्रेस और बसपा समाज के लोगों में भ्रम पैदा कर भेदभाव फैला रही हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है।
वह शनिवार को दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव देश और प्रदेश में विकास कार्य किया है। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था, उसी सपने को भाजपा सरकार ने साकार किया है।
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के रास्ते पर चलकर केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के सपने को पूरा कर रही है। विरोधी दल जाति धर्म के आधार पर समाज में विभाजन कर रहे हैं। यह चुनाव प्रदेश की दिशा और दशा को बदलने वाला है। इसके लिए आप सभी लोगों को अंतर्मन में संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
नगर विधायक एवं प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव सूबे का चौतरफ ा विकास किया है। देहात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है। कार्यक्रम का संचालन एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने किया।
इस दौरान ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद कोठारी, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, एससी एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राहुल सेठी, विपिन गुप्ता, निमित जायसवाल, अनुराग सिंह, कमल गुलाटी, विजय लक्ष्मी पंडित, सुनीता सैनी, मदालसा शर्मा, अभिषेक चौबे, धर्मेश सैनी, महेश अग्रवाल, राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।