फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Operators must limit the height, length, and sound of DJs: CO

डीजे की ऊंचाई, लंबाई और ध्वनि को सीमित रखें संचालक : सीओ

Tue, 14 Jul 2026 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Operators must limit the height, length, and sound of DJs: CO
कांठ। आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कांठ थाने में क्षेत्र के डीजे संचालकों, मीट की दुकान स्वामियों, होटल एवं ढाबा संचालकों की बैठक की गई। जिसमें सुनीता दहिया ने शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते इनका कड़ाई से पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में सीओ ने डीजे संचालकों को हिदायत दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई, लंबाई और ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीट विक्रेताओं से दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकानों को पूरी तरह ढककर रखने के लिए कहा गया। बैठक में होटल एवं ढाबा संचालकों को भी कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान सभी संबंधित को धारा 168 के अंतर्गत नोटिस भी तामील कराए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने उपस्थित संचालकों का सत्यापन कराया तथा पिछले वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए सहयोग और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इस बार भी शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed