फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   open the door otherwise you will suspend

गेट खोलो वरना सस्पेंड हो जाओगे

Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला
मुरादाबाद/ अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
open the door otherwise you will suspend
क्राइम
जब सुरक्षा कर्मियों ने कार के लिए कलेक्ट्रेट का गेट नहीं खोला तो कार सवार शख्स ऐसा उखड़ा कि सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कराने तक की धमकी दे डाली। बोला, नौकरी करना सिखा दूंगा। इस पर सभी सुरक्षा कर्मी एडीएम सिटी के पास पहुंचे और पूरा मामला बताया। उस गाड़ी को कलेक्ट्रेट में दिखवाया भी गया मगर कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन


यह वाकया दोपहर को करीब डेढ़ बजे का है। कलेक्ट्रेट गेट अब बंद रहता है। यहां होमगार्ड और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी को निर्देश हैं कि कोई चार पहिया या दोपहिया वाहन कलेक्ट्रेट में दाखिल नहीं होना चाहिए। दोपहर के वक्त एक शख्स अपनी लग्जरी गाड़ी से कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर हार्न बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मगर किसी ने गेट नहीं खोला। इस पर कार सवार शख्स भड़क गए और नीचे उतर आए। सुरक्षा कर्मियों से कहा कि गेट खोलो। सुरक्षा कर्मियों ने इंकार कर दिया। बस फिर क्या था उसने आपा खो दिया और धमकी देने लगा। कुछ ही देर में यहां भीड़ जुट गई। खैर सुरक्षा कर्मियों ने भी गेट खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी सुरक्षा कर्मी एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव के पास पहुंचे और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एडीएम सिटी को यह भी बताया गया कि उनकी गाड़ी कहां खड़ी है। होमगार्ड का कहना था कि धमकाने वाला व्यक्ति खुद को अफसर बता रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed