फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   opd will closed until noon on 16 november

16 को दोपहर तक बंद रहेंगी प्राइवेट ओपीडी

Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
opd will closed until noon on 16 november
डॉक्टर करेंगे सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला
अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है तो आज (मंगलवार) को इलाज करा लें। वरना कल (बुधवार) को इलाज के लिए मारे-मारे फिरेंगे। आईएमए से जुड़े देशभर के डॉक्टर सोलह नवंबर को सत्याग्रह करेेंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध दोपहर तक प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी। प्राइवेट डाक्टर प्रदर्शन करने के बाद जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपेंगे। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी।
विज्ञापन


अस्पतालों में आए दिन डॉक्टरों के साथ अभद्रता, तोड़फोड़ और आयुष पद्धति के डॉक्टरों को एलोपैथिक दवा लिखने और नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में आईएमए ने 16 नवंबर को देशव्यापी विरोध और सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। बुधवार को सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक प्राइवेट डाक्टर आईएमए भवन में अपनी मांगों पर चर्चा करने के प्रदर्शन करेंगे। अंत में आईएमए का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेेेगा। स्टेट आईएमए प्रेसीडेेेंट डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा हैै। पिछली बार सरकार के आश्वासन पर सत्याग्रह स्थगित कर दिया गया था, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ये हैं मांगें
- मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को नेशनल एक्ट बनाया जाए
- नेशनल मेडिकल कमीशन में संशोधन 
- डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने
- पीसीपीएनडीटी एक्ट में जरूरी संशोधन हो
- जिस पैथी (आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक) में शिक्षा ग्रहण की हो उसी पैथी में इलाज करने की अनुमति हो
- मुआवजा राशि की सीमा तय हो
- स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य बजट में वृद्धि हो
- सिंगल डॉक्टर क्लीनिक और नर्सिंग होम को क्लीनिकल एस्टेबिलिशमेंट एक्ट से अलग रखा जाए

पैथोलोजी और एक्सरे सेंटर भी रहेंगे बंद
सोलह नवंबर को प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी के साथ-साथ दूसरी सेवाएं भी दोपहर तक बंद रहेंगी। बुधवार को शहर और ग्रामीण इलाकोेें की पैथालोजी और एक्सरे सेंटरों पर भी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक कर बनाई सत्याग्रह की रणनीति
मुरादाबाद। आईएमए की एक बैैठक सोमवार की शाम मुरादाबाद क्लब में हुई, जिसमें डाक्टरों ने सोलह नवंबर को प्रस्तावित सत्याग्रह तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही सत्याग्रह का सफल बनाने का रणनीति बनाई गई। इस दौरान स्टेट प्रेसीडेंट डा. विनय गुप्ता, स्टेट सेक्रेटरी डा. राजेश सिंह, डिस्टिक प्रेसीडेंट डा. सुधीर मिड्ढा, डा. रवि गंगल, डा. नीरज गुप्ता, डा. बबीता गुप्ता, डा. सुनील खट्टर, डा. सीमा मिड्ढा, डा. बीपीएम लोचब, डा. विनीत गर्ग, डा. पंकज गुप्ता, डा. राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed