फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News : Only vegetarian food will be available in trains running for religious places

Moradabad News : धार्मिक स्थलों के लिए चलने वाली ट्रेनों में मिलेगा सिर्फ सात्विक भोजन

Thu, 11 Aug 2022 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 02:47 AM IST
सार

Moradabad News : यात्रियों को ऑन डिमांड भी नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। यहां तक कि खाना बनाने में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी ने यात्रियों की पंसद के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Moradabad News : Only vegetarian food will be available in trains running for religious places
veg thali - फोटो : social media

विस्तार

धार्मिक स्थलों के लिए चलने वाली ट्रेनों में आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) यात्रियों को सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसेगा। यात्रियों को ऑन डिमांड भी नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। यहां तक कि खाना बनाने में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी ने यात्रियों की पंसद के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रथम चरण में दो वंदे भारत ट्रेनों में में यह व्यवस्था लागू हो रही है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी (कटरा) तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को सात्विक ट्रेन का प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है। दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से बनारस तक चलने वाली वंदे भारत होगी। इसके बाद एक-एक कर सामान्य ट्रेनों में इसे लागू किया जाएगा। पूर्णागिरी जनशताब्दी, सिद्धबली एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी (कटरा) जाने वाली सभी ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि रेलवे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के तहत चार धाम की यात्रा ट्रेन के जरिये कराने के लिए ट्रैक बिछा रहा है। यह प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा होना है। आईआरसीटीसी के प्रवक्ता के मुताबिक इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में शुरुआत से ही नई नीति लागू की जाएगी। मुरादाबाद मंडल से हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णो देवी, पूर्णागिरी और अमरनाथ जाने वालों की संख्या काफी रहती है। ऐसे में अधिकांश यात्रियों के लिए यह अच्छा निर्णय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थानों के लिए चलने वाली ट्रेनों में ज्यादातर श्रद्धालु ही सफर करते हैं। काफी समय से यात्रियों के फीडबैक प्राप्त हो रहे थे। इसे देखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है। धार्मिक स्थानों पर जाने वाली सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे इसे लागू करने का प्लान है।
- आनंद कुमार झा, जनसंपर्क अधिकारी, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed