फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only one child admitted in NRC, three staff absent

एनआरसी में सिर्फ एक बच्चा भर्ती मिला, तीन स्टाफ गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Only one child admitted in NRC, three staff absent
मुरादाबाद। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। एनआरसी में सिर्फ एक बच्चा भर्ती मिला। वहीं, डॉक्टर सहित तीन स्टाफ गैरहाजिर मिले, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां ओपीडी का जायजा लिया। डीएम ने मरीजों के स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। कुछ मरीजों ने आठ नंबर में डॉक्टर के नहीं बैठने की शिकायत की। इसके बाद वह एनआरसी पहुंचे, जहां एक बच्चा मोहम्मद जियान भर्ती मिला। डीएम ने नाराजगी जाहिर की। स्टाफ नर्स रंजीता ड्यूटी पर उपस्थित पाई गईं, जबकि डॉ. वंदना श्रीवास्तव को 22 से 25 नवंबर तक आकस्मिक अवकाश पर होना बताया गया। डायटिशियन के बारे में यूनिसेफ के परामर्शदाता ने बताया कि वह किसी भी दिन समय से उपस्थित नहीं होती हैं। कभी भी अपना कार्य समय से पूर्ण नहीं करती हैं। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, स्टाफ नर्स सावित्री 15 दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। रसोई में खाद्य सामग्री का रखरखाव ठीक से नहीं था। डीएम ने टीकाकरण केंद्र में लाभार्थियों की संख्या अधिक होने पर एक अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित करने के आदेश दिए, ताकि लाभार्थियों का टीकाकरण के लिए इंतजार न करना पड़ा। इस दौरान सीडीओ आनंद वर्धन, सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, एसआईसी डॉ. शिव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed