फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only 25 buyers of property worth Rs 400 crore on the first day

Moradabad News: पहले दिन 400 करोड़ की संपत्ति के सिर्फ 25 खरीदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Only 25 buyers of property worth Rs 400 crore on the first day
मुरादाबाद। 400 करोड़ की संपत्ति की खरीदारी करने के लिए एमडीए के तीन दिवसीय संपत्ति मेला व इन्वेस्टर्स मीट में पहले दिन सिर्फ 25 खरीदार ही सामने आए। संपत्ति खरीदने के लिए सोमवार को 25 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। मेले में एमडीए ने विक्रय के लिए आवासीय, व्यावसायिक, स्कूल प्लाॅट और मकान समेत 500 संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नगर नियोजन व विकास अधिनियम 1973 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एमडीए कार्यालय में आयोजित संपत्ति मेला व इन्वेस्टर्स मीट का प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने शुभारंभ किया। मेले में एमडीए अपनी 400 करोड़ की कीमत वाली 500 संपत्तियों का विक्रय करेगा। संपत्तियों की खरीदारी ‘पहले आओ, पहले पाओ’, ई-नीलामी, लाटरी के जरिये होगी। माैके पर ही रजिस्ट्रेशन करने पर तुरंत संपत्ति आवंटन किया जाएगा। पहले दिन सोमवार को 78 लाख की आठ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन हुए। प्रभारी मंत्री ने पहले आवंटी को आवंटनपत्र साैंपा। इसके अलावा नीलामी के जरिये निस्तारित करीब दो करोड़ के मूल्य की नाै सम्पत्तियों के पंजीकरण हुए। एमडीए वीसी शैलष कुमार ने बताया कि कुल 25 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें एकता विहार टावर, आयुर्वेदिक दवाखाना, स्कूल के प्लाट शामिल हैं। एमडीए ने अभी अन्य 900 करोड़ की संपत्तियों को प्रदर्शित नहीं किया है।
विज्ञापन


इस दाैरान महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी सत्यपाल सैनी, गोपाल अंजान, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एमडीए बोर्ड के सदस्य विकास जैन, राजू कालरा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमडीए नया मुरादाबाद को निवेश का नया केंद्र बनाएगा

- सेक्टर-2 में उद्यम विहार के नाम से लाॅन्च की गई व्यावसायिक योजना भविष्य में शहर के कमर्शियल हब के रूप में निखरेगी। एमडीए नया मुरादाबाद में स्थित ईको हर्बल पार्क, नव नियोजित संविधान पार्क, प्रस्तावित सात अजूबे पार्क, पांच सितारा होटल, हाइपरमार्केट आदि इसे नया निवेश केंद्र बनाएगा। वहीं दिल्ली रोड पर एमडीए की नई टाउनशिप प्रस्तावित है। इसके अलावा संभल रोड पर नियोजित विकास किया जाएगा। गतिशक्ति नगर में ट्रांसपोर्ट एजेंसी, होटल, विभिन्न शो रूम खोले जाएंगे।




चार दशक में बीस हजार करोड़ का कराया निवेश

एमडीए वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि चार दशक से अधिक समय में प्राधिकरण ने करीब 700 हेक्टेअर भूमि का नियोजन करते हुए 25 योजनाओं के जरिये से 30,000 से अधिक संपत्तियों का सृजन किया था। प्राधिकरण ने जनसुविधाओं व व्यावसायिक केंद्रों के विकास से करीब 20,000 करोड़ का निवेश कराया। यूपी इन्वेस्टर्स मीट में भी यहां के निवेशकों ने लगभग 5,000 करोड़ के प्रस्ताव दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed