फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only 1398 could get loan under Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme

Moradabad News: केवल 1398 को ही मिल सका मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का ऋण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Only 1398 could get loan under Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत कुल 2900 लोगों को ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अब तक बैंकों की ओर से केवल 1398 आवेदकों को ही ऋण वितरित किए गए हैं। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन सभागार में योजना की समीक्षा करते हुए इसपर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने जानकारी दी कि सीएम-युवा योजना के अंतर्गत जनपद को 2900 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभिन्न बैंक शाखाओं की ओर से अबतक 4358 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिसमें से केवल 1398 आवेदन पत्रों पर ही वितरण की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने योजना की धीमी गति पर बैंक वार ब्योरा तलब किया और निर्देशित किया कि पत्रावली को स्वीकृत करने से पूर्व ही लाभार्थी का सर्वे कर प्रपत्र तैयार कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष दिसंबर महीने तक 65 फीसदी पूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए। आवेदन पत्रों को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि युवाओं को उद्यम लगाने में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। 15 दिनों के भीतर सभी ऋण आवेदनों को निस्तारित कर दिया जाए। बैठक में उद्योग विभाग, आईटीआई, कौशल विकास मिशन, श्रम एवं सेवायोजन विभाग की अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed