फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   online app admin created group to double money of thousands of people in moradabad

ये ठग असल 'हेराफेरी' का 'राजू' निकला: हजारों को दोगुने पैसे के दिखाए सपने, एप बंद होने पर भगवान को लगे जपने

Sun, 04 Dec 2022 05:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Dec 2022 05:49 PM IST
सार

मझोली लाइनपार के रहने वाले अमित ने बताया कि ऑनलाइन बीएनबी शेयर मार्केट नाम से एक कंपनी ने लोगों को सपना दिखाया कि उसके खाते में पैसे जमा करने पर दोगुना हो जाएगा। इसी झांसे में आकर हजारों लोग पैसे जमाकर चंद दिनों में सदस्य बन गए।

विज्ञापन
online app admin created group to double money of thousands of people in moradabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऑनलाइन दोगुना पैसा पाने का सपना पाले हजारों लोगों ने एक एप पर पैसा लगा दिया। झांसा देने के लिए एडमिन ने कुछ लोगों के पैसे वापस कर विश्वास जमाया। लाखों रुपये जमा होने पर अब उसने एप बंद कर दिया। ठगे लोग अब मायूस हो गए हैं। इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। लोगों का कहना है कि अब ऊपर वाला ही मदद करेगा तो पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन


मझोली लाइनपार के रहने वाले अमित ने बताया कि ऑनलाइन बीएनबी शेयर मार्केट नाम से एक कंपनी ने लोगों को सपना दिखाया कि उसके खाते में पैसे जमा करने पर दोगुना हो जाएगा। स्कीम थी कि दो हजार जमा करने वाले को दो फीसदी, चार हजार रुपये जमा करने पर चार फीसदी, 10 हजार रुपये जमा करने पर दस फीसदी ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन


इसी झांसे में आकर हजारों लोग पैसे जमाकर चंद दिनों में सदस्य बन गए। पहले इस कंपनी ने सप्ताह में तीन दिन पैसा निकालने का ऑफर दिया था। विश्वास करके काफी संख्या में लोग लिंक के आधार पर अलग अलग समूहों से जुड़ गए। एक समूह में 500 सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य बनाने वालों को भी लाभ देने का लालच दिया गया था। ऑनलाइन कंपनी चलने पर उसने महीने के एक से लेकर पांच तारीख तक ड्रा की तिथि निर्धारित कर दी। अमित ने इस झांसे में आकर 12 नवंबर को 2000 रुपये एकाउंट खोलकर एप में ट्रांसफर किए थे। एक और दो दिसंबर को काफी ढूंढ़ने पर पता चला कि एप बंद हो गया है। 


बीएनबी का साइबर ठगों ने क्लोन बनाकर पैसे उड़ा दिए हैं। अब पैसा लगाने वाले हजारों लोग परेशान हैं। ऑनलाइन एप के एडमिन का भी पता नहीं चल रहा है। अभी तक किसी ने जिला पुलिस के साइबर सेल में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed