फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One year passed, construction of Kanth Road incomplete

Moradabad News: एक साल बीता, कांठ रोड का निर्माण अधूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
One year passed, construction of Kanth Road incomplete
मुरादाबाद। एक साल बाद भी कांठ रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। पीडब्ल्यूडी ने विवेकानंद अस्पताल से शेरुआ चौराहे तक सड़क का निर्माण नहीं कराया है। गड्ढों के बीच प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। वहीं छजलैट से कांठ तक की सड़क के निर्माण के लिए शासन से धन नहीं मिला है।
विज्ञापन

कांठ रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम ने नवंबर 2023 में सड़क की खोदाई की थी। फिर जिला प्रशासन ने हरथला बाजार में दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा किया। इसके बाद कांठ रोड के निर्माण का प्रस्ताव बना। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने शासन को पत्र भेजा तो जनवरी में ही धन स्वीकृति हो गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बीच टेंडर होने के बावजूद काम नहीं हो सका। जर्जर सड़क की शिकायत मिलने पर तत्कालीन डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने अन्य मदों से महाराणा प्रताप चौक से लेकर पीएसी तिराहे तक सड़क की मरम्मत करा दी थी। हीला हवाली करने के आरोप में जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने अधिशासी अभियंता का तबादला कर दिया। नए अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने अकबर का किला और विशाल मेगा मार्ट के सामने दोनों तरफ दो पुलिया का निर्माण सीवर की निकासी के लिए कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दबाव बनाने पर शहर में बनवाई सड़क
डीएम के दवाब बनाने पर पीडब्ल्यूडी ने पीएसी तिराहे से लेकर विकास भवन के सामने तक रोड का निर्माण कराया लेकिन विवेकानंद से शेरुआ चौराहे तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शेरुआ चौराहे से छजलैट तक रोड का निर्माण किया लेकिन छजलैट से कांठ तक अभी निर्माण नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने बताया कि छजलैट से कांठ तक 13 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 55 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी धन की मंजूरी नहीं मिली है। विवेकानंद से शेरुआ चाैराहे तक सड़क का काम चल रहा है। जल्द ही सड़क बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed