{"_id":"58d58a764f1c1b870a1a455d","slug":"one-twite-to-yogi-and-eve-teasers-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी को एक ट्वीट पर शोहदा जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी को एक ट्वीट पर शोहदा जेल में
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों से परेशान होकर हॉस्टल छोड़कर रिश्तेदारों के घर छिपती फिर रही पॉलीटेक्निक की छात्रा ने सीएम योगी आदित्य नाथ से ट्विटर पर शिकायत की तो लापरवाह पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। शुक्रवार को मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हालांकि अभी भी इस मामले में आरोपी का दूसरा साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। आगरा की रहने वाली छात्रा ने सीएम योगी आदित्य नाथ को मनचले की गिरफ्तारी के बाद थैंक्स कहा है। साथ ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी सिटी अभिषेक यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, इस मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 21 फरवरी को मूलरूप से आगरा के शमसाबाद निवासी पॉलीटेक्निक छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा सिविल लाइंस में किराए पर रहकर एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है।
मनचलों के कारण उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था और हॉस्टल भी खाली कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी नहीं पकडे़ गए तो उसने सीएम योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को ट्वीट कर मनचलों की गिरफ्तारी की मांग की थी।