फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One thousand workers of the district will participate in the vote thief gaddi chhod rally.

Moradabad News: वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में जिले के एक हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
One thousand workers of the district will participate in the vote thief gaddi chhod rally.
मुरादाबाद। कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भाग लेने के लिए जिले से एक हजार कार्यकर्ता जाएंगे। नेताओं के भीड़ और वाहनों के दावे की जांच पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने महानगर कमेटी के अलावा संभल के पदाधिकारियों से रैली को लेकर पार्टी के नेताओं से बंद कमरे में रायमशविरा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 14 दिसंबर को रैली आयोजित की गई है। यूपी के सहप्रभारी होने के कारण उनके ऊपर भीड़ जुटाने की भी जिम्मेदारी है। मुरादाबाद से जिला और महानगर के नेताओं ने संयुक्त रूप से 1000 कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लिखित आश्वासन प्रभारी को दिया है। संभल जिले के नेताओं ने भी बातचीत के दौरान दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ का ब्यौरा दिया। राष्ट्रीय सचिव ने नेताओं से स्पष्ट कहा कि कहा कि जितनी वाहनों और भीड़ की संख्या का दावा किया जा रहा है। रास्ते में नेताओं के दावे की जांच की जाएगी। जांच के लिए पार्टी की ओर से चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। बैठक में अनुपस्थित रहे कई नेताओं से प्रभारी ने फोन कर संपर्क साधा।
विज्ञापन

रैली की सफलता के लिए पार्टी नेताओं को तैयार रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, असलम खुर्शीद, अजय सारस्वत सोनी, अनिल शर्मा काले, भयंकर सिंह बौद्ध, वसीम अहमद, जहरा बी, पूनम कश्यप, फिरोज अनवर, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed