फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One thousand Candidates left teacher recruitment exam

एक हजार ने छोड़ दी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 20324 अभ्यर्थियों ने दिया पेपर

Mon, 07 Jan 2019 04:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
One thousand Candidates left teacher recruitment exam
recruitment exam - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक बनने के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उमड़े। पंजीकृत में से सिर्फ एक हजार ने परीक्षा से किनारा किया। परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र औसत आया था। नकारात्मक मूल्यांकन न होने की वजह से सभी प्रश्नों को हल किया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

विज्ञापन


जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई थी। परीक्षा के लिए 21326 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 20324 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और एक हजार दो अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। परीक्षा छूटने तक उनके अभिभावकों ने बाहर इंतजार किया। अभ्यर्थियों में शिक्षक बनने का रुझान इस कदर था कि केंद्रों पर आधे अभ्यर्थी 40 वर्ष की उम्र से अधिक के थे। उनमें भी ज्यादातर निजी व अन्य सरकारी नौकरियों में कार्यरत थे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी के अनुसार चार परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए चार अभ्यर्थी पाए गए। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गणित के सवाल मुश्किल लगे और भाषा के प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया था। गुरुग्राम में निजी कंपनी में कार्यरत हूं, इसलिए तैयारी नहीं हो पाई है। परिजन शिक्षक बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कुमार, चंदौसी।

निजी स्कूल में शिक्षक हूं। गणित के प्रश्न ही मुश्किल रहे। नकारात्मक मूल्यांकन नहीं है, इसलिए सभी प्रश्नों के जवाब दिए हैं।
ममता, हरिद्वार।

निजी स्तर पर पढ़ाता हूं। सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन थे। टैट की परीक्षा में 85 और 80 अंक आए थे। पास होने की पूरी उम्मीद है।
योगेंद्र सिंह, धामपुर।

निजी डिग्री कालेज में शिक्षा संकाय में शिक्षक हूं। प्रश्नपत्र औसत था। मनोविज्ञान, हिंदी और गणित के सवालों को आसानी से हल कर दिया था।
माधव, बिजनौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed