फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one person arrested in blame of demanding money from retired doctor

रिटायर्ड डॉक्टर से रंगदारी मांगने में एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
one person arrested in blame of demanding money from  retired doctor
मुरादाबाद। रिटायर्ड डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी महिला के सहयोगी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मुख्य आरोपी महिला की तलाश कर रही है। जांच में आया है कि आरोपी महिला ने डॉक्टर का मकान किराए पर लिया था। अब मकान छोड़ने के लिए वह छह लाख रुपये की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रिटायर्ड डॉक्टर जगमाल सिंह स्योराव ने बरखेड़ा बसंतपुर दयानाथपुर निवासी रॉकी पत्नी नृपेंद्र कुमार को 2019 में अपना मकान किराए पर दिया था। रॉकी मकान में ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला ने मकान का एक महीने का किराया मकान मालिक को दिया । इसके बाद किराए को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जगमाल सिंह ने मकान कब्जे को लेकर धारा 447 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि महिला ने किराए के कमरों से काफी सामान निकालने के बाद उनमें अपना ताला लगा दिया। महिला ने अपने मायके के सहयोगी दयानाथपुर निवासी पंकज सिंह पुत्र जसपाल सिंह के साथ मिलकर जगमाल सिंह से छह लाख रुपये रंगदारी मांगने की साजिश रची। साजिश के तहत पंकज और रॉकी ने रिटायर्ड डॉक्टर को धमकाकर छह लाख रुपये मांगना शुरू किया। डॉक्टर नेे रंगदारी मांगने का आडियो और वीडियो बना लिया। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला और उसके सहयोगी पंकज सिंह के खिलाफ धारा 386, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की विवेचना देवेंद्र सिंह सौंपी गई। विवेचक ने शनिवार की शाम केला तिराहे से आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन वह घर से फरार है।
विज्ञापन

पड़ोसी के चलते किया सहयोग
गिरफ्तार पंकज सिंह (29) ने पुलिस को बताया कि वह महिला रॉकी का पड़ोसी है। महिला का सहयोग करने के लिए उसने डॉक्टर को कॉल किया था। पंकज सिंह खुद दूध बेचने का काम करता है। विवेचक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित से घटना के संबंध में साक्ष्य ऑडियो और वीडियो मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed