फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One of the accomplices in Aman murder case arrested, police got important clues

Moradabad News: अमन हत्याकांड में एक साथी दबोचा, पुलिस को मिले अहम सुराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
One of the accomplices in Aman murder case arrested, police got important clues
मुरादाबाद। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन (एआईयूटीयू) के जिला सचिव संजीव शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के एक साथी को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जबकि उसके दो साथी अभी भी पकड़ से दूर हैं। मोबाइल बंद होने की वजह से उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मझोला के पैपटपुरा निवासी संजीव शुक्ला के बेटे अमन की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव लाइनपार शांतिनगर में फेंक दिया था। वह मंगलवार की शाम करीब पांच बजे से लापता था। बुधवार की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि मंगलवार रात अमन अपने तीन साथियों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके तीनों साथियों के परिजनों और करीबियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद पुलिस को उसका एक साथी हाथ लग गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जबकि उसके दो साथी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिनके जरिये हत्याकांड से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed