{"_id":"5f2bc2cc8ebc3e3ce9151f2a","slug":"one-murdered-in-moradabad-in-connection-with-a-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जमीनी विवाद में हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस और पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जमीनी विवाद में हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस और पीएसी तैनात
Thu, 06 Aug 2020 02:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कटघर के दौडबाग गांव में गुरुवार सुबह पौने आठ बजे जमीन को लेकर चल रही रंजिश में ग्रामीण आमिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारोपी तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के हनीफ की हत्या में आमिर और उसका भाई रईस जेल गए थे। आमिर पर भी हत्या का आरोप है और वह जमानत पर चल रहा था।
घटना की सूचना मिलकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि गोली मारने का आरोप हनीफ के बेटे और उसके परिवार के लोगों पर है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पौने दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन