फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one more rampur officers complaint form dm and sp about threat from azam khan

एक और अफसर ने बताया आजम खां से जान का खतरा, डीएम और एसपी को भेजा पत्र

Thu, 16 May 2019 08:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 May 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
one more rampur officers complaint form dm and sp about threat from azam khan
फाइल फोटो
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और नगर मजिस्ट्रेट के बाद अब एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी ने भी सपा नेता आजम खां से अपनी जान का खतरा बताया है। इसको लेकर उन्होंने डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने किसी भी अनहोनी के लिए आजम खां को जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उनके आवास एवं वाहनों के इर्द-गिर्द संदिग्ध लोग देखे गए हैं। मालूम हो कि पूर्व मंत्री आजम खां कई बार मंच से जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, एडीएम जगदम्बा प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता एवं एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी पर निशाना साध चुके हैं। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही आजम खां ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से जान का खतरा बताया, जिसके बाद एसडीएम सदर ने भी आजम खां से अपनी व परिवार की जान का खतरा बताया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने चार कंपनी पीएसी मांगी
रामपुर। जिलाधिकारी ने रामपुर में बिना किसी व्यवधान के मतगणना संपन्न कराने को शासन से चार कंपनी पीएसी की मांग की है। जिलाधिकारी का कहना है कि पारदर्शी मतगणना करने की पूरी तैयार कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed