फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One more Mahfuz's accomplice detained in passport case

Moradabad News: पासपोर्ट मामले में एक और महफूज के साथी हिरासत में लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
One more Mahfuz's accomplice detained in passport case
अगवानपुर। दिल्ली पुलिस द्वारा मैक्सिको से गिरफ्तार किए गए दीपक बॉक्सर का फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने वाले महफूज की तलाश में स्थानीय पुलिस जुटी है। पुलिस की जांच में आया है कि अगवानपुर के एक व्यक्ति का भी कोकरपुर उर्फ नत्था नगला के पते पर मास्टर माइंड महफूज ने पासपोर्ट बनवा दिया था। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए महफूज के साथी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अगवानपुर के मोहल्ला सैफियान निवासी महफूज का साथी पुराने फ्रिज, वाशिंग मशीन की मरम्मत का काम करता है। करीब 17 साल पहले मुरादाबाद के कटघर थाने में उसके खिलाफ जाली नोटों की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आलम और एक अन्य को जेल जाना पड़ा था। जाली नोटों का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद महफूज ने कई बार पासपोर्ट बनवाने का प्रयास किया था लेकिन हर बार उसके मामले में पुलिस आपत्ति लगा देती थी। 2019 में मास्टर माइंड महफूज के साथी ने संभ्रांत लोगों की आवभगत करने के लिए सऊदी अरब जाने की ठान ली। उसने अपने दोस्त महफूज से पासपोर्ट बनवाने में मदद करने का जिक्र किया। महफूज ने भी उसे चंद दिनों में पासपोर्ट बनवाकर देने का वादा कर लिया था और बनवा भी दिया। किसी कारण से उसका साथी विदेश नहीं जा सका। टॉपटेन गैंगस्टर की लिस्ट में शुमार दीपक बॉक्सर के पासपोर्ट बनवाने के प्रकरण के बाद महफूज का नाम सुर्खियों में आया। इसके बाद महफूज तो फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed