फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One fertilizer committee in Thakurdwara and two in Kanth were found closed

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में एक और कांठ में दो खाद समितियां बंद मिलीं

Wed, 28 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 28 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
One fertilizer committee in Thakurdwara and two in Kanth were found closed
ठाकुरद्वारा/कांठ। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम ने क्षेत्र की सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता की जांच की। गोपीवाला स्थित सहकारी समिति बंद मिली। इसलिए यहां पर खाद की उपलब्धता की जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, कांठ में भी एसडीएम के निरीक्षण के दौरान दो खाद समितियां बंद पाई गईं।
विज्ञापन

धान रोपाई का सीजन आते ही डीएम के आदेश पर एसडीएम प्रीति सिंह ने नगर के भायपुर सहकारी समिति पर पहुंचकर खाद की उपलब्धता की जांच की। जांच में पाया गया कि यहां पर 522 बोरा यूरिया और 165 बोरा एनपीके खाद उपलब्ध है। इसके अलावा सहकारी समिति नन्नूवाला, रतूपुरा और गोपी वाला स्थित कालाझंडा सहकारी समिति की भी जांच की गई। इन स्थानों पर खाद उपलब्ध मिला। डिमांड कम बताई गई। इसका कारण बताया गया कि अभी किसानों को खाद की अधिक जरूरत नहीं है। जब धान की फसल को लगा दिया जाएगा तो अधिक डिमांड बढ़ जाएगी। इस समय सिर्फ गन्ने की फसल के लिए ही किसान खाद ले जा रहे हैं। कांठ में सहकारी समितियों से किसानों को दी जाने वाली फास्फेटिक एवं यूरिया के निर्धारित दरों पर न देने और उसकी उपलब्धता को नोटिस बोर्ड पर अंकित न कराने पर डीएम के आदेश पर एसडीएम संत दास पंवार और नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा ने सहकारी समितियों, सहकारी संघों का निरीक्षण किया। जहां मौके पर अनियमितताएं पाई गई। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम संत दास पंवार ने सहकारी समितियों और संघों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले छजलैट स्थित राजकीय बीज भंडार पहुंचे। यहां स्टॉक पंजिका अधूरी, ई-पॉश मशीन खराब मिलने और परिसर में वाहनों के खड़ा होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इसके बाद वह सहकारी समिति सदरपुर मतलबपुर और कुचावली पहुंचे। यहां दोनों जगह समितियां बंद मिली।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने फत्तेपुर विश्नोई सहकारी संघ का निरीक्षण किया। यहां भी स्टॉक पंजिका अधूरी पाई गई। वहीं नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा ने भी कई समितियों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि समितियों में सुविधाओं, यूरिया आदि का स्टॉक चेक किया गया है। जहां खामियां पाई गई हैं, वहां की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed