फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one death to drink three in critical condition

शराब पीने से बिगड़ी तीन दोस्तों की हालत, एक मरा

Thu, 08 Dec 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
one death to drink three in critical condition
श्‍ाराब से माैत - फोटो : अमर उजाला
नागफनी थानाक्षेत्र के किसरौल मोहल्ले में बुधवार रात शराब पीने से तीन पीतल कारीगरों की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना से पीतल कारीगर के घर कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि कारीगर को शराब में मिलाकर जहर दिया गया है। पुलिस तीसरे पीतल कारीगर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नागफनी के किसरौल निवासी नन्हें (28) पुत्र सोहन लाल, रमेश (25) पुत्र बृजपल और संजीव (26) पुत्र रामगोपाल पीतल कारीगर हैं। तीनों पड़ोसी हैं और इनके बीच अच्छी दोस्ती है। बुधवार रात तीनों ने किसरौल में ही घर के बाहर बैठकर शराब पी।
विज्ञापन


शराब पीकर तीनों अपने घर चले गए। लेकिन घर पहुंचते ही तीनों के पेट में दर्द होने लगा। परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर यहां से नन्हें और रमेश को टीएमयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान देर रात नन्हें की टीएमयू में मौत हो गई। जबकि रमेश को वेंटीलेटर पर रखा गया है। जिला अस्पताल में भर्ती संजीव ने बताया कि जब वह तीनों शराब पी रहे थे तभी एक अन्य युवक ने वहां पहुंचकर उन्हें एक बोतल दी थी। कहा कि वह बाहर से शराब लेकर आया है।


तीनों युवकों ने अंजान व्यक्ति द्वारा दी गई शराब पी ली। जिसे पीकर उनकी हालत बिगड़ गई। नागफनी पुलिस संजीव से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed