फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one death from corona infection found 102 new cases

मुरादाबाद में 102 नए कारोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर 5930 पहुंची

Mon, 07 Sep 2020 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
one death from corona infection found 102 new cases
प्रतीकात्मक तस्वीर

रविवार को कोरोना के 102 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 38 रैपिड एंटीजन और 64 आरटीपीसीआर और निजी लैब से आए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 5930 पहुंच गई है। वहीं, एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रविवार को रैपिड एंटरजन के 1578 लोगों के सैंपल हुए। इनमें 38 पॉजिटिव और 1540 निगेटिव आए हैं। हरथला से आठ, बंगला गांव से पांच, मझोला से पांच, पीतल बस्ती से दो, टाउन हॉल से एक, किसरौल से एक, मूंढापांडे से चार, कांठ से सात, ताजपुर और कुंदरकी से दो-दो और भोजपुर से एक मरीज मिला है।
विज्ञापन


आरटीपीसीआर और निजी लैब से 64 पॉजिटिव आए हैं। इनमें रेलवे कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग से एक कर्मचारी, जिला अस्पताल से महिला कर्मी, दमकल विभाग से एक कर्मचारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल नगर, लाइनपार, हरथला, खुशहालपुर, जिगर कालोनी, बुद्धि विहार, गोविंद नगर, राम गंगा विहार, रेलवे कालोनी हरथला, हनुमान नगर, सिरकोई, पाकबड़ा, वाल्मीकि बस्ती, विकास नगर, पक्का बाग, आदर्श नगर, मान नगर कांठ, फकीर गंज, वेब ग्रीन कालोनी, सिविल लाइंस, आवास विकास के रहने वाले पॉजिटिव मिले हैं।


टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक ही परिवार से दो सदस्य, मान नगर कांठ से एक परिवार से तीन लोग, पक्का बाग से एक परिवार के दो लोग और कटघर से एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed