फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one death due to corona infection, 13 new cases

पॉजिटिव मरीज समेत दो की मौत, 13 नए संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
one death due to corona infection, 13 new cases
मुरादाबाद। कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। मंगलवार को भी कोरोना आशंकित एक महिला की मौत हो गई। मां-बेटा, सास-बहू समेत 13 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। नए संक्रमित मरीजों में ग्लब्ज एवं मास्क बनाकर बेचने वाली महिला एवं उसके संपर्क में आई छह लड़कियां भी संक्रमित आई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को भर्ती करवा दिया है। जिले में अब मृतकों की संख्या 29 और संक्रमित मरीज बढ़कर 579 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मिलन विहार मझोला निवासी 39 वर्षीय महिला को सोमवार रात टीएमयू में भर्ती किया गया था। महिला को बुखार और सांस फूलने की शिकायत थी। कोरोना आशंकित मानकर उसका सैंपल लिया गया। महिला की रात में ही मौत हो गई। 13 नए संक्रमित मरीजों में गोविंद नगर निवासी 35 वर्षीय महिला और उसका 16 साल का बेटा संक्रमित आया है। संक्रमित महिला का पति ट्रक चालक है और बेटा नगर निगम में नौकरी करता है। बुखार की शिकायत पर उनका सैंपल लिया और पॉजिटिव आया है। सऊदी अरब से लौटा 37 साल का युवक भी संक्रमित आया है। युवक सऊदी अरब में एक तेल कंपनी में इंजीनियर है। जिगर कालोनी निवासी युवक ने चार जुलाई को वहां से लौटने के बाद सैंपल कराया था। काजी सराय निवासी 60 वर्षीय महिला और उसकी 33 साल की बहू पॉजिटिव आई है। परिवार में बेटा पहले से संक्रमित है।
विज्ञापन

डा. गर्ग ने बताया कि काजी सराय निवासी 36 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। महिला घर पर सूती कपड़े के मास्क और ऊन के ग्लब्ज बनाकर बाजार में बेचती है। मोहल्ले की कई लड़कियां भी महिला के घर में ग्लब्ज और मास्क बनाने का काम करती हैं। महिला की जेठानी चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद ही महिला और उसके यहां काम करने एवं संपर्क में आए लोगों के सैंपल किए गए थे। मंगलवार को महिला के अलावा उसकी 17 और 14 साल की रिश्तेदार, साथ काम करने वाली 20 और 28 साल की दो युवतियां और 25 वर्षीय पड़ोसी युवती पॉजिटिव आई हैं। आंबेडकर नगर निवासी 18 वर्षीय युवक और अमरोहा निवासी 26 साल का युवक भी संक्रमित आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed