{"_id":"616f20fde254aa5e523f1123","slug":"one-child-dies-in-road-accident-moradabad-city-news-mbd4066866168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक ने स्कूटी व बाइक को रौंदा, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक ने स्कूटी व बाइक को रौंदा, बालिका की मौत
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम को कुंदरकी बाईपास पर बेकाबू टाटा मैजिक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई जबकि मृतका के माता-पिता और भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मैजिक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। भीषण हादसा होने से पर कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
टाटा मैजिक वाहन मुरादाबाद से चंदौसी की ओर जा रहा था। इसमें जागरण की मूर्तियां लदी हुई थीं। यह मैजिक जब कुंदरकी बाईपास पर ग्राम जैतपुर पट्टी के सामने पहुंचा तो चालक मैजिक पर नियंत्रण खो बैठा। बताते हैं कि बेकाबू मैजिक ने पहले तो सामने से स्कूटी में टक्कर मारी और उसके बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी पर सवार आशीष निवासी बंगला गांव थाना सिविल लाइन मुरादाबाद और उसका साथी अशोक निवासी करईया नगला थाना भगतपुर घायल हो गए जो चंदौसी से मुरादाबाद को आ रहे थे।
वहीं संभल जिले के ग्राम जनेटा रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार ताहिर हुसैन निवासी मौहल्ला जयंतीपुर थाना मझोला मुरादाबाद और उसकी पत्नी इमरत जहां, बेटा तौसीफ और बेटी अल्जीया रानी (7) घायल हो गए। हादसा होने पर घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले सभी घायलों को उपचार के लिए कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने सात साल की बच्ची अल्जीया रानी को मृत घोषित कर दिया। साथ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को मैजिक समेत हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।