{"_id":"64ff76a5b3e9604e160ac1f6","slug":"one-arrested-in-drug-smuggling-104-capsules-recovered-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-240414-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नशीली दवाओं की तस्करी में एक गिरफ्तार, 104 कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नशीली दवाओं की तस्करी में एक गिरफ्तार, 104 कैप्सूल बरामद
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने नशा में प्रयोग की जाने वाली दवाओं की तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 104 कैप्सूल बरामद किया है।
थानाप्रभारी मझोला मोहित चौधरी ने बताया कि एसआई कमल किशोर की टीम रविवार की रात गश्त कर रही थी। इसी समय सूचना मिली कि एक युवक जयंतीपुर तिराहे से कुछ नशे का सामान लेकर कचोधन मैदान की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से प्रक्सीबेंड स्पास के 104 कैप्सूल बरामद हुए।
पकड़ा गया आरोपी आकिल मझोला के ही आवाजनगर का रहनेवाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इन कैप्सूलों का नशे के लिए इस्तेमाल करता है। इसे दो या तीन गुना दाम पर लोगों को नशे के लिए बेचता है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।