फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One accused of cow slaughter was shot in the encounter, two escaped from the spot.

Moradabad News: मुठभेड़ में गोकशी के एक आरोपी को लगी गोली, दो मौके से भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
One accused of cow slaughter was shot in the encounter, two escaped from the spot.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम सात बजे सक्टू नगला के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी मुस्तकीम उर्फ काना पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि इनके दो साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि उसके साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी टीम के साथ गोकशी के वांछित आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि सक्टू नगला के जंगल में तीन व्यक्ति पशु लेकर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से मूंढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी मुस्तकीम उर्फ काना घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से दबोचे गए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम के खिलाफ गोकशी के कई केस दर्ज हैं। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

----
तीन सीओ और 100 पुलिस कर्मियों की टीम ने खंगाले दस गांव
मुरादाबाद। प्रदेश में सबसे ज्यादा गोकशी के आरोपी वाले मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार को तीन सीओ और 100 पुलिस कर्मियों की टीम ने दबिश दी। टीम ने गोकशी के वांछित आरोपी की तलाश में की गई इस कार्रवाई से गांवों में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे तक पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार सीओ हाईवे राजेश कुमार, कटघर सीओ वरुण कुमार, ट्रैफिक सीओ के नेतृत्व में पांच थाने मूंढापांडे, कटघर, भोजपुर, गलशहीद, महिला थाना की प्रभारी समेत 100 पुलिस कर्मियों के साथ मूंढापांडे के सिरसखेडा, नरखेडा, सक्टूनगला, सीकमपुरपांडे, मदनापुर, गोविंदपुर खुर्द, दलपतपुर में गोकशी के आरोपियों के घरों में दबिश दी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टर के आरोपियों की भी तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed