फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One accused arrested for killing domestic animal

Moradabad News: घर में रहे पशु की हत्या करने में एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for killing domestic animal
अमरोहा। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला शाही चबूतरा में अवैध तरीके से घर में चल रहे पशु कटान को पकड़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल 12 किलो मांस, कटान में इस्तेमाल होने पर वाले छुरे, पशुओं के अवशेष, इलेक्ट्रानिक कांटा और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे पुलिस टीमें शहर में गश्त कर रही थी। रज्जाक पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला शाही चबूतरा में एक घर में अवैध तरीके से पशुओं का कटान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कटान वाले घर में छापा मारा। भीतर पशुओं का कटान होता मिला। पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अफरातफरी के बीच बाकी लोग भागने में कामयाब रहे। घर से दो क्विंटल 12 किलो मांस, कटान में इस्तेमाल होने पर वाले छुरे, इलेक्ट्रानिक कांटा व अन्य सामान समेत पशुओं के अवशेष बरामद हुए हैं। पशु चिकित्सक राजेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट मांस भैंसे के होने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जनाब निवासी मोहल्ला शाही चबूतरा बताया जबकि मौके से फरार हुआ आरोपी उसका बेटा सऊद था। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed