{"_id":"5d5ec3778ebc3e6c7f697559","slug":"once-again-azam-khan-in-trouble-fir-registered-over-tree-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोसी से पेड़ कटवाने के मामले में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोसी से पेड़ कटवाने के मामले में फंसे
Fri, 23 Aug 2019 04:15 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और रामपुर के सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वह कोसी नदी से खैर (कत्थे) के 300 से ज्यादा पेड़ कटवाने के मामले में फंस गए हैं। एनजीटी के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद प्रशासन ने आजम के खिलाफ रिपोर्ट एनजीटी को भेज दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में आजम खां पर कोसी नदी से अवैध रूप से कत्थे के पेड़ों को कटवाने का आरोप है। कोसी नदी की करीब 12 एकड़ भूमि आजम की यूनिवर्सिटी को लीज पर दिए जाने के मामले में भी अधिकारियों ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी: रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में आईटीआई छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को कोसी की 12 एकड़ से अधिक भूमि लीज पर दी गई थी। जांच में पता चला है कि भूमि पर लीज पर देने के प्रस्ताव में इस तथ्य को छुपाया गया कि भूमि नदी की है। शासन ने भी भूमि के प्रकार की बाबत कोई छानबीन कराना जरूरी नहीं समझा।
आजम की यूनिवर्सिटी को कोसी की जो भूमि लीज पर दी गई उसमें कत्थे के 300 से ज्यादा पेड़ भी खड़े थे। जिन्हें यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कटवा दिया। इस मामले में पिछले दिनों राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने रिपोर्ट तलब की थी।
कमिश्नर यशवंत राव के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मामले की जांच की थी। यह रिपोर्ट एनजीटी को भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट में 300 से अधिक पेड़ों के अवैध रूप से कटान की बात सामने आई है। कमिश्नर यशवंत राव ने जांच रिपोर्ट एनजीटी को भेजे जाने की पुष्टि की है।
प्रकरण एनजीटी में लंबित होने का हवाला देकर उन्होंने अधिक कुछ बताने से इंकार कर दिया। कमिश्नर ने कहा कि आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह एनजीटी से होगी। कोसी की भूमि तथ्य छुपाकर लीज पर दिए जाने के सवाल पर कमिश्नर का कहना था कि नियमानुसार मामले में कार्रवाई होगी।