फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the second day of the shooting event as well, teams from the host 23rd Battalion PAC, Moradabad, emerged victorious.

Moradabad News: शूटिंग में दूसरे दिन भी मेजबान 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीमों ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the shooting event as well, teams from the host 23rd Battalion PAC, Moradabad, emerged victorious.
कांठ। तहसील क्षेत्र के मतलबपुर फायरिंग रेंज पर चल रही 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एलार्म एफीसियेन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को रायफल शूटिंग स्पर्धा 200 गज (निलिंग) में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम सर्वाधिक 163 अंकों से प्रथम रही। वहीं 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 153 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यहां 23वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी साहिल अहलावत ने सर्वाधिक 84 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं इसके बाद रायफल शूटिंग स्पर्धा 300 गज (प्रौन) में 23वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने सर्वाधिक 176 अंक अर्जित कर विजेता और 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 151 अंकों से उपविजेता रही। वहीं 23वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी सचिन कुमार ने इसमें 91 अंकों से प्रथम स्थान पाया। रायफल शूटिंग स्पर्धा 300 गज (स्नेप) में 23वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने सर्वाधिक 51 अंक अर्जित कर विजेता एवं 41वीं वाहिनी पीएसी ने 31 अंक अर्जित कर उप-विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं 23वीं वाहिनी पीएसी के एचसी नीरज सिंह 40 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे।
विज्ञापन


वहीं रायफल शूटिंग स्पर्धा 300 मीटर श्री पोजीशन (निलिंग, प्रोन, एंव स्टैण्डिंग पोजिशन) में 23वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने सर्वाधिक 225 अंक अर्जित कर प्रथम एवं 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 150 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर रही। 23वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी शुभम राठी ने इसमें 116 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा में 23वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने सर्वाधिक 746 अंक अर्जित कर विजेता और 41वीं वाहिनी पीएसी ने 469 अंक अर्जित कर उपविजेता रहीं। रायफल बिग बोर (प्रोन) 300 मीटर में 41वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने सर्वाधिक 205 अंक अर्जित कर विजेता एवं 23वीं वाहिनी ने 199 अंकों से उपविजेता रही। 41वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी तेजेंद्र सिंह ने 77 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक/आयोजन सचिव आईपीएस अमित कुमार, सहायक सेनानायक सूक्ष्म प्रकाश, नौंवीं वाहिनी की सहायक सेनानायक सीमा यादव, 45वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक महीपाल सिंह, मुख्य निर्णायक रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार बिष्ट, शिविरपाल गणेश सिंह, सूबेदार शिविरपाल अजीत सिंह, सूबेदार मेजर थैतम पंवार, मेटीनेंस प्रभारी परवेंद्र सिंह, आरटीसी प्रभारी दलनायक अनूप कुमार, रिटायर्ड पीसी महेंद्रपाल सिंह गिल, पीसी जगदीश कनौजिया, सुभाष चंद्र, मुख्य आरक्षी, तजेन्द्र सिंह, ब्रहमपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि रहे।
--फोटो सं. 15, 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed