फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the second day, 14 people including SP leaders took papers, not a single nomination

Moradabad News: दूसरे दिन सपा नेताओं समेत 14 लोगों ने लिए पर्चे, नामांकन एक भी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
On the second day, 14 people including SP leaders took papers, not a single nomination
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को पर्चा लेने वालों की भीड़ लग गई। दूसरे दिन सपा के दो नेताओं समेत 14 लोगों ने 15 पर्चे खरीदे। दो दिन में अब तक 21 दावेदारों ने 25 पर्चे खरीद लिए हैं। हालांकि, दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम कार्यालय में दूसरे दिन रिटर्निंग अफसर एसीएम प्रथम संत दास पंवार की मौजूदगी में 11 बजे से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मुफाहिद अली और रबुल हुसैन पाशा ने एक-एक पर्चा लिया। आजाद समाज पार्टी के मो. आरिफ ने दो पर्चे लिए। निर्दलीय मो. इंतखाब, सूरज, वंचित इंसाफ पार्टी से शीशपाल, कांग्रेस से फिरोज खान, निर्दलीय पार्टी से सुनील, राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी से नरेश, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया से सैयद अनवर, निर्दलीय वाहिद अली, कस्तूरी देवी और शिवसेना यूबीटी से मेहर सिंह ने भी पर्चा लिया।
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बड़े दलों में अभी तक सिर्फ बसपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा और भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा ने संभल निवासी रफतउल्ला उर्फ छिद्दा नेता को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, सपा के नाम पर पूर्व विधायक रिजवान सहित तीन लोग चार पर्चे खरीद चुके हैं। वहीं कांग्रेस के नाम पर भी चार पर्चे खरीदे गए हैं। कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed