{"_id":"61ce0f12653a7b142e760739","slug":"on-the-pretext-of-treatment-the-tantrik-got-the-relations-of-husband-and-wife-made-in-front-of-him-city-news-mbd4144489168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : इलाज करने के बहाने तांत्रिक ने अपने सामने पति-पत्नी के बनवाए संबंध, हंगामा होने के बाद पहुंचे पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : इलाज करने के बहाने तांत्रिक ने अपने सामने पति-पत्नी के बनवाए संबंध, हंगामा होने के बाद पहुंचे पड़ोसी
Fri, 31 Dec 2021 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:27 AM IST
सार
आरोप है कि तांत्रिक के जाने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए, तो पति और तांत्रिक की करतूत का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र में एक तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने अपने सामने ही पति-पत्नी के संबंध बनवाए। आरोप है कि तांत्रिक के जाने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए, तो पति और तांत्रिक की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पति के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है। उसका कहना है कि पति पर जिन्न आते हैं। बुधवार को पति अपने साथ राधेश्याम नाम के एक तांत्रिक को घर ले आया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके पति का इलाज करने आया है। जैसा मैं कहता हूं, तुम दोनों को वैसा ही करना होगा। ऐसा करने से तेरा पति ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी राधेश्याम ने पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने सामने ही संबंध बनवाए। महिला का कहना है कि दो घंटे बाद आरोपी तांत्रिक वहां से चला गया, लेकिन इसके बाद भी पति ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
महिला की चीखपुकार सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने महिला को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति और तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।