फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   on the place of glass replacing officer's change DMU's engien

प्रभु कहें खर्च बचाओ.. अफसर शीशे के बजाय बदलें इंजन

Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /मुरादाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
on the place of glass replacing officer's change DMU's engien
ट्रेन - फोटो : amar ujala
एक ओर रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेलवे के खर्चे कम करने और आय बढ़ाने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं। तो दूसरी ओर अधिकारियों की अनदेखी से रेलवे को नुकसान हो रहा है। नया कारनामा मुरादाबाद से संभल के बीच चलने वाली डेमू का है।
विज्ञापन


डेमू के इंजन की विंड स्क्रीन (फ्रंट शीशा) टूटने पर नया शीशा लगाने के बजाय उसमें लोको (हैवी इंजन) लगा दिया गया। तब से गाड़ी उसी इंजन ls चलाई जा रही है। जिसके कारण रेलवे को हर दिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


  मुरादाबाद से संभल जाने वाली डेमू के संभल साइड के इंजन की विंड स्क्रीन पर सोमवार किसी ने पत्थर मार दिया था। जिसके कारण विंड स्क्रीन टूट गई थी। रेलवे के मैन्युअल के अनुसार विंड स्क्रीन टूटी होने पर ट्रेन को नहीं चलाया जा सकता। जबकि डेमू में जो इंजन होते हैं वे उसके साथ ही होते हैं उन्हें अलग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शा टूटने के कारण ट्रेन भी नहीं रोकी जा सकती। ऐसे में ट्रेन का संचालन करने के लिए उसमें एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने वाला इंजन जोड़ दिया गया और ट्रेन को रवाना कर दिया गया। डेमू अपने इंजन से मुरादाबाद से संभल तक जाने और आने में केवल 100 लीटर डीजल जलाती है।

जबकि हैवी डीजल इंजन लगाने से उसका खर्चा तीन गुना बढ़ जाता है। हैवी डीजल इंजन के में डीजल की खपत तीन सौ लीटर तक होती है। आपात स्थिति में खर्चा कोई मायने नहीं रखता, लेकिन चार दिन तक उसी इंजन से डेमू चलाना रेलवे अधिकारियाें की लापरवाही को दिखाता है।

विंड स्क्रीन में लगने वाले शीशे की कीमत लगभग तीन हजार रुपये है। लेकिन उसे बदलने के बजाय तीन गुने खर्चे पर ट्रेन चलाई जा रही है। हर दिन प्रति चक्कर दस हजार रुपये अधिक का खर्चा बढ़ रहा है। दो चक्कर लगाने पर बीस हजार रुपये। जो चार दिन में अस्सी हजार रुपये हो जाता है। 

जबकि डेमू के संचालन में केवल एक ड्राइवर लगता है और एक्सप्रेस के हैवी इंजन को चलाने में लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की जरूरत पड़ती है। यहां भी दो लोग लगाए जा रहे हैं।


इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि डेमू का शीशा मिल नहीं पाने के कारण व्यवस्था करनी पड़ी है। ट्रेन सर्विस के हर शनिवार को वर्कशाप में जाती है तभी उसे ठीक कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed