फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the information of illegal occupation, the municipal team returned bereft

अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची नगर निगम टीम बैरंग लौटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
On the information of illegal occupation, the municipal team returned bereft
मुरादाबाद। नगर निगम की तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम को मौके पर कोई भी मौजूद नहीं मिला। नगर निगम की टीम बैरंग लौट गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फिलहाल निगम की चिह्नित भूमि पर किसी तरह का कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पुन: नगर निगम व तहसील की टीम मौके पर पहुंच कर अभिलेखों के आधार पर उसकी पैमाइश करेगी। अगर कहीं अवैध कब्जा मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में सूचना दी गई कि नगर निगम क्षेत्र स्थित एक तालाब को कुछ लोग रातों रात पाट कर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर प्रवर्तन दल की टीम और कर निर्धारण अधिकारी को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। टीम को वहां नगर निगम द्वारा चिह्नित क्षेत्र में लगाए गए पिलर मौजूद मिले। चिह्नित क्षेत्र के भीतर किसी तरह का कोई पटान भी नहीं पाया गया। मौके पर भी कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला अवैध कब्जे अथवा अवैध पटान का नहीं पाए जाने पर टीम लौट आई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुन: नगर निगम की टीम अभिलेखों के साथ मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश कार्य करेगी।
विज्ञापन

तालाब पटान की सूचना मिली है। इसकी जांच एसडीएम को सौंपी है। बुधवार को उन्होंने कुछ स्टाफ को भेज कर मौके पर चेक करवाया है। एसडीएम ने बताया है कि वहां कुछ सरकारी और कुछ ग्रामीणों की भूमि है, जो राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज नहीं है। एसडीएम गुरुवार को पुन: इसकी विस्तृत पड़ताल करवाएं। सरकारी भूमि पर अगर किसी तरह कोई अवैध कब्जा मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed