Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Kartik Purnima, people visited many places and took a bath in the Ganga.

Moradabad News: कार्तिक पूर्णिमा पर अनेक स्थानों पर जाकर किया गंगा स्नान

Thu, 06 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, people visited many places and took a bath in the Ganga.
बिलारी। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिलारी से नागरिकों ने अलग अलग कई स्थानों पर जाकर गंगास्नान किया। उधर नगर में प्रेम शांति सदन पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गायत्री यज्ञ और सत्संग का कार्यक्रम हुआ।कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने को बिलारी क्षेत्र में ग्रामों से ग्रामीण कई दिन पहले तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर चले गए थे। वहां जाकर अपने टैंट लगाए और बुधवार सुबह गंगा स्नान किया। देहात के लोग बड़ी संख्या में रामपुर जिले के सैफनी स्थित रामगंगा नदी पर बने घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे। यहां अनेक परिवारों के सदस्यों ने अपने बच्चों को मुंडन संस्कार भी कराया।
विज्ञापन

भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट के साथ अनेक पदाधिकारी नरोरा राजघाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे। बुधवार तड़के लगभग चार बजे से ही नागरिक अपने निजी वाहनों और किराए के वाहनों से अलग अलग स्थानों पर गंगा स्नान करने निकल गए थे। जो लोग बाहर नहीं जा पाए उन्होंने कार्तिका पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अपने घरों में ही स्नान किया और पूजा की। इस मौके पर अनेक घरों में खिचड़ी का विशेष पकवान भी बनाया गया और उसका प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रेम शांति सदन में गायत्री यज्ञ का आयोजन कर कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर सत्संग और प्रवचन के कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आचार्य विजयपाल सिंह राघव ने कार्तिका पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगास्नान करने से पूरे वर्ष स्नान करने का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक भयानक आसुर का अंत किया था। कार्यक्रम में आदित्य राघव, सजल राघव, रूचि राघव, हर्ष, सक्षम, रचना, नीता, शिवानी,गीता देवी आदि गायत्री परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed