फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On July 14, advocates of 22 districts of western UP will be on strike

14 जुलाई को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
On July 14, advocates of 22 districts of western UP will be on strike
मुरादाबाद। हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति ने 14 जुलाई को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस दौरान समस्त जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। संघर्ष समिति की बैठक मेरठ जनपद में हुई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जो संशोधन किया गया है। उसमें यह साफ तौर पर कहा गया है कि अधिवक्ता को अवमानना के दायरे में लाया जाएगा। साथ ही हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कानून मंत्री से वार्ता की जएगी। एक्ट में किए गए संशोधन से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपद के बार अध्यक्ष ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 14 जुलाई को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। मुरादाबाद जिले से बार अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव, गोपाल द्विवेदी, त्रिलोकचंद दिवाकर, श्रीकांत उपाध्याय ने मेरठ जाकर अपना मत प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed