{"_id":"6609fe2b9622eef1c90f99a9","slug":"on-complaint-of-giving-wrong-report-of-ultrasound-complaint-lodged-against-indecency-moradabad-news-c-204-1-smbd1001-108914-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देने की शिकायत पर की अभद्रता, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देने की शिकायत पर की अभद्रता, तहरीर दी
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी अजीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 दिसंबर को उसने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड गुन्नौर में नेहरू चौक के निकट स्थित एक अस्पताल कराया था।
चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड के बाद बताया था कि उसकी पत्नी के गर्भ में एक बच्चा है। कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी के पेट मे परेशानी होने लगी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में गया।
वहां अल्ट्रासाउंड के बाद बताया कि उसकी पत्नी के गर्भ में एक नहीं, दो बच्चे हैं। आरोप है कि वह दिल्ली से वापस आया और गुन्नौर में चिकित्सक से गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने की शिकायत की, तो आरोपी चिकित्सक ने उसके साथ गाली गलौज की। उसकी पत्नी की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी छीनकर फाड़ दी। स्टाफ के द्वारा धक्का मार कर अस्पताल से बाहर निकलवा दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत गुन्नौर पुलिस से की है।