{"_id":"67896be5533f9356cc0c1f7c","slug":"old-mans-body-found-under-suspicious-circumstances-in-railway-passenger-waiting-room-kanth-news-c-307-1-smbd1005-103711-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेलवे के यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्ध परिस्थिति में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेलवे के यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्ध परिस्थिति में मिला वृद्ध का शव
Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बृहस्पतिवार संदिग्ध परिस्थिति में एक वृद्ध का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि एक सवारी ने सूचना दी कि स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा है। उसके सिर से खून भी निकल रहा है। आनन-फानन उसे सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी पर भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ बरतरिया ने बताया कि वृद्ध मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया गया था। उसके सिर में चोट के निशान थे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
-