फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Old man injured in road accident dies, report filed against bike driver

Moradabad News: सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध की मौत, बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Old man injured in road accident dies, report filed against bike driver
बिलारी। ग्राम ग्वालखेड़ा में बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्वालखेड़ा गांव निवासी जाकिर हुसैन की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 16 नवंबर की सुबह लगभग ग्यारह बजे उसके पिता वहीद (58) घर से पैदल ही अपनी पंक्चर की दुकान जा रहे थे। इसी दौरान गांव की आबादी में पुलिया चौराहा के निकट अचानक पीछे से आए अज्ञात बाइक चालक ने वहीद को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। वहीद को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल एवं दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उपचार कराने के दौरान बीती 20 नवंबर को उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed