{"_id":"615a09ab8ebc3e0df63dabbd","slug":"old-man-dies-of-dengue-in-gakharpur-three-patients-referred-city-news-mbd4048898190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी ब्लाक के गक्खरपुर गांव में डेंगू के डंक का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। गांव में डेंगू से एक और मौत हो गई। गांव के डेंगू पीड़ित बुजुर्ग ने इलाज के दौरान रविवार को टीएमयू में दम तोड़ दिया।
वहीं तीन डेंगू पीड़ितों को डिलारी से जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। गांव में चार आशंकित मरीज भी मिले हैं।
गक्खरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार की शिकायत थी। एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह गांव में डेंगू से दूसरी मौत है।
इससे पहले गुरुवार को गांव की एक वृद्ध महिला की डेंगू से मौत हो गई थी, जबकि एक डेंगू आशंकित मरीज ने इलाज के दौरान काशीपुर में दम तोड़ दिया था। वहीं डिलारी सीएचसी में भर्ती डेंगू के तीन मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि गक्खरपुर गांव में चार डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। टीएमयू में एक डेंगू पीड़ित बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। उन्हें शुगर के साथ दूसरी बीमारियां भी थीं। तीन डेंगू पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग-युवक में डेंगू की पुष्टि
जिले में दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रविवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में बुजुर्ग और युवक डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। डेंगू पीड़ितों मे गक्खरपुर निवासी बीस वर्षीय युवक और भोजपुर ब्लाक के जैतपुर निवासी साठ वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
आरोग्य मेले में मिले बुखार के 180 मरीज
रविवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 180 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए।