फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   old lady reached home

Moradabad News: फिर मददगार बना आपका अखबार, 80 वर्षीय वृद्घा को मिला बिछड़ा परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
old lady reached home
मुरादाबाद। लाकड़ी फाजलपुर में ठंड से बचने के लिए बोरा में बंद मिली 80 वर्षीय वृद्धा को बिछड़ा परिवार मिल गया। बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचा बेटा सुरेश सात दिसंबर से लापता मां से मिलकर फफक पड़ा। मां ने भी उसे गले से लगा लिया। अस्पताल में औपचारिकता पूरी करने के बाद बेटा मां को लेकर अपने घर पहुंच गया।
विज्ञापन

बिलारी के मोहल्ला महाजनान होली चौक निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सात दिसंबर की शाम उसकी मां ओमवती (80 वर्ष) घर से बिना बताए निकल गईं थीं। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आईं। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। बिलारी, कुंदरकी और आस पड़ोस के गांवों में जाकर मां की तलाश की और मंदिर मस्जिद से भी एलान कराया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तब बिलारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने अमर उजाला में उसकी मां के बारे में खबर पढ़ी। अखबार देखा तो मां का फोटो था। वह सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां मां को देख 50 वर्षीय बेटा सुरेश फूट-फूट कर रोने लगा। बेटे को देखकर मां की आंखों से भी आंसू छलक आए। मां बेटे के प्यार को देखकर वहां मौजूद अन्य लोग भी भावुक हो गए। सुरेश ने अस्पताल प्रशासन को अपना और अपनी मां का आधार कार्ड दिखाया। इसके बाद वह मां को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed