फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Old animal remains found in the forest of Bhidwari

Moradabad News: भिड़वारी के जंगल में मिले पशुओं के पुराने अवशेष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Old animal remains found in the forest of Bhidwari
बिलारी। थाना सोनकपुर के भिड़वारी गांव के जंगल में मृत पशुओं के अवशेष मिलने पर भीड़ लग गई। गोरक्षादल के कार्यकर्ताओं ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष बताकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भिड़वारी गांव के रकबे की पूर्वी सीमा पर गेहूं के खाली खेत में मृत पशुओं के अनेक पुराने अवशेष पड़े हुए थे। जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों के इकट्ठा हो जाने पर किसी ग्रामीण ने यह सूचना जिला गोरक्षा प्रमुख बजरंगदल ग्रामीण राहुल चौधरी को दी। राहुल चौधरी के साथ पुष्पेंद्र राघव, कपिल कुमार, अनिल कुमार, महेश प्रजापति, विशाल सैनी, अर्जुन राजपूत, सियाराम सिंह, लाखन सिंह आदि गोरक्षक भिड़वारी के जंगल में पहुंच गए। यहां खेतों में पड़े पुराने अवशेष को गोवंशीय पशुओं के अवशेष बताया। मौके पर प्रदर्शन कर मांग की गई कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

जिला गोरक्षा प्रमुख राहुल चौधरी ने बताया कि सभी पुराने अवशेष गोवंशीय पशुओं के हैं तथा एक खेत में गोवंशीय पशु का ताजा खून और अन्य अवशेष भी मिले हैं जिससे स्पष्ट है कि इस जंगल के इलाके में रात्रि में गोवंशीय पशुओं का वध किया जाता है। जिला गोरक्षादल कार्यकर्ताओं के बुलावे पर थाना सोनकपुर प्रभारी और थाना बिलारी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को स्पष्ट बताया कि मृत पशुओं के अवशेष मिलने वाले खेत थाना सोनकपुर के ग्राम भिड़वारी के रकबे में आते हैं। पुलिस ने गोरक्षादल कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि अवशेष मिलने की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोनकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed