फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   OHE broken due to falling of tree

Moradabad News: पेड़ गिरने से टूटा ओएचई, मुरादाबाद-देहरादून रेल रूट प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
OHE broken due to falling of tree
मुरादाबाद। रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी वायर पर पेड़ गिरने के कारण तार टूट गया। शुक्रवार शाम को इसके कारण मुरादाबाद-देहरादून रेल रूट प्रभावित रहा। देहरादून से मुरादाबाद होकर लखनऊ जाने वाली (22546) वंदे भारत एक्सप्रेस पहले ही देहरादून से दो घंटे देरी से चली थी।
विज्ञापन

ओएचई टूटने के कारण इसे दो घंटे डोईवाला में खड़े रहना पड़ा। हरिद्वार स्टेशन पर तमाम यात्रियों को मुरादाबाद आने के लिए इंतजार करना पड़ा। यही स्थिति देहरादून से मुरादाबाद के रास्ते काठगोदाम जाने वाली (12091) देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की रही। यात्रियों ने एक्स पर डीआरएम को टैग कर अपनी समस्या से अवगत कराया। डीआरएम का एक्स हैंडल संचालित करने वाली टीम ने जवाब लिखा कि देहरादून-हरिद्वार के बीच ओएचई पर पेड़ गिरने के कारण ट्रेनों को रास्ते में रोका गया है। ओएचई दुरुस्त करने के बाद शाम 7:30 बजे के बाद ट्रेनें डोईवाला से आगे बढ़ीं। शाम 5:40 बजे मुरादाबाद पहुंचने वाली वंदे भारत मुरादाबाद स्टेशन पर रात 9 बजे के बाद पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article