{"_id":"6afcc170123343f5a907f581","slug":"officials-must-maintain-a-category-status-for-schemes-dm-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1040170-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं में ए श्रेणी बनाए रखें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं में ए श्रेणी बनाए रखें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
- सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ए श्रेणी बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (डीएसटीईओ) को सक्रियता से बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं अनुसूचित जाति पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने जिला श्रम अधिकारी से मामले की जानकारी प्राप्त की और संबंधित श्रमिक को 30 नवंबर तक हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में उद्यान अधिकारी की कार्यप्रणाली पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक समाप्त होने से पहले संबंधित शासनादेश प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दाैरान सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, सीएमओ आदि मौजूद रहे।